Back to Quran

सूरहें 52

At-Tur

The Mount · Makki · 49 ayahs

अनुवादक Hindi Maulana Azizul Haque Al Umari

Listen to this Surah

Choose play when you are ready to listen. The Quran text remains readable if audio is unavailable.

  1. 1

    وَٱلطُّورِ

    Wat-Ṭoor;

    क़सम है तूर (पर्वत) की!

  2. 2

    وَكِتَـٰبٍ مَّسْطُورٍ

    Wa-Kitaabim masṭoor

    और एक पुस्तक{2] की जो लिखी हुई है!

  3. 3

    فِى رَقٍّ مَّنشُورٍ

    Fee Raq̣q̣im mañshoor;

    ऐसे पन्ने में जो खुला हुआ है।

  4. 4

    وَٱلْبَيْتِ ٱلْمَعْمُورِ

    Wal-Baytil maʻmoor;

    तथा बैतुल-मा'मूर (आबाद घर) की!

  5. 5

    وَٱلسَّقْفِ ٱلْمَرْفُوعِ

    Was-Saq̣fil marfooʻ;

    तथा ऊँची उठाई हुई छत (आकाश) की!

  6. 6

    وَٱلْبَحْرِ ٱلْمَسْجُورِ

    Wal-Baḥril masjoor;

    और लबालब भरे हुए समुद्र की!

  7. 7

    إِنَّ عَذَابَ رَبِّكَ لَوَٰقِعٌ

    ʹInna ʻAẓaaba Rabbika lawaaq̣iʻ;―

    कि निश्चय आपके पालनहार की यातना अवश्चय घटित होने वाली है।

  8. 8

    مَّا لَهُۥ مِن دَافِعٍ

    Maa- lahoo miñ daafiʻ;―

    उसे कोई टालने वाला नहीं।

  9. 9

    يَوْمَ تَمُورُ ٱلسَّمَآءُ مَوْرًا

    Yawma tamoorus samaaaʹu mawraa,

    जिस दिन आकाश बुरी तरह डगमगाएगा।

  10. 10

    وَتَسِيرُ ٱلْجِبَالُ سَيْرًا

    Wa-taseerul jibaalu sayraa.

    तथा पर्वत बहुत तेज़ी से चलेंगे।

  11. 11

    فَوَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

    Fawayluñy Yawmaʹiẓil lil-mukaẓẓibeen;―

    तो उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ी तबाही है।

  12. 12

    ٱلَّذِينَ هُمْ فِى خَوْضٍ يَلْعَبُونَ

    ʹAllaẓeena hum fee khawḍiñy yalʻaboon.

    जो व्यर्थ बातों में पड़े खेल रहे हैं।

  13. 13

    يَوْمَ يُدَعُّونَ إِلَىٰ نَارِ جَهَنَّمَ دَعًّا

    Yawma yudaʻʻoona ʹilaa Naari Jahannama daʻ-ʻaa.

    जिस दिन उन्हें ज़ोर से धक्का देकर जहन्नम की आग में धकेला जाएगा।

  14. 14

    هَـٰذِهِ ٱلنَّارُ ٱلَّتِى كُنتُم بِهَا تُكَذِّبُونَ

    Haaẓihin Naarul latee kuñtum̃ bihaa tukaẓẓiboon!

    यही है वह आग, जिसे तुम झुठलाते थे।

  15. 15

    أَفَسِحْرٌ هَـٰذَآ أَمْ أَنتُمْ لَا تُبْصِرُونَ

    ʹAfasiḥrun haaẓaaa ʹam ʹañtum laa- tubṣiroon?

    तो क्या यह जादू है, या तुम नहीं देख रहे?

  16. 16

    ٱصْلَوْهَا فَٱصْبِرُوٓا۟ أَوْ لَا تَصْبِرُوا۟ سَوَآءٌ عَلَيْكُمْ ۖ إِنَّمَا تُجْزَوْنَ مَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ

    ʹIṣlawhaa faṣbirooo ʹaw laa- taṣbiroo: sawaaaʹun ʻalaykum: ʹinnamaa tujzawna maa- kuñtum taʻmaloon.

    इसमें प्रवेश कर जाओ। फिर सब्र करो या सब्र न करो, तुम्हारे लिए बराबर है। तुम्हें केवल उसी का बदला दिया जाएगा, जो तुम किया करते थे।

  17. 17

    إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّـٰتٍ وَنَعِيمٍ

    ʹInnal Muttaq̣eena Fee Jannaatiñw Wa-Naʻeem,―

    निःसंदेह डरने वाले लोग बागों और बड़ी नेमत में हैं।

  18. 18

    فَـٰكِهِينَ بِمَآ ءَاتَىٰهُمْ رَبُّهُمْ وَوَقَىٰهُمْ رَبُّهُمْ عَذَابَ ٱلْجَحِيمِ

    Faakiheena bimaaa ʹaataahum rabbuhum wa-waq̣aahum Rabbuhum ʻAẓaabal Jaḥeem.

    उसका आनंद लेने वाले हैं जो उनके रब ने उन्हें दिया और उनके रब ने उन्हें दहकती हुई आग की यातना से बचा लिया।

  19. 19

    كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ

    Kuloo washraboo haneeeʹam bimaa kuñtum taʻmaloon.

    मज़े से खाओ और पियो, उसके बदले जो तुम किया करते थे।

  20. 20

    مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ سُرُرٍ مَّصْفُوفَةٍ ۖ وَزَوَّجْنَـٰهُم بِحُورٍ عِينٍ

    Muttakiʹeena ʻalaa sururim maṣfoofah: wa-zawwaj-naahum̃ biḥoorin ʻeen.

    पंक्तिबद्ध तख़्तों पर तकिया लगाए हुए होंगे और हमने उनका विवाह गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतों से कर दिया, जो बड़ी-बड़ी आँखों वाली हैं।

  21. 21

    وَٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَٱتَّبَعَتْهُمْ ذُرِّيَّتُهُم بِإِيمَـٰنٍ أَلْحَقْنَا بِهِمْ ذُرِّيَّتَهُمْ وَمَآ أَلَتْنَـٰهُم مِّنْ عَمَلِهِم مِّن شَىْءٍ ۚ كُلُّ ٱمْرِئٍۭ بِمَا كَسَبَ رَهِينٌ

    Wallaẓeena ʹaamanoo wattabaʻathum ẓurriyyatuhum̃ biʹeemaanin ʹalḥaq̣naa bihim ẓurriyyatahum wa-maaa ʹalatnaahum min ʻamalihim miñ shayʹ: kullum riʹim bimaa kasaba raheen.

    और जो लोग ईमान लाए और उनकी संतान ने ईमान के साथ उनका अनुसरण किया, हम उनकी संतान को उनके साथ मिला देंगे तथा उनके कर्मों में उनसे कुछ भी कम न करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति उसके बदले में जो उसने कमाया, गिरवी रखा हुआ है।

  22. 22

    وَأَمْدَدْنَـٰهُم بِفَـٰكِهَةٍ وَلَحْمٍ مِّمَّا يَشْتَهُونَ

    Wa-ʹamdadnaahum̃ bifaakihatiñw walaḥmim mimmaa- yashtahoon.

    तथा हम उन्हें और अधिक फल और मांस देंगे उसमें से जो वे चाहेंगे।

  23. 23

    يَتَنَـٰزَعُونَ فِيهَا كَأْسًا لَّا لَغْوٌ فِيهَا وَلَا تَأْثِيمٌ

    Yatanaazaʻoona feehaa kaʹsal laa lag̣wuñ feehaa wa-laa taʹs̤eem.

    वे उसमें एक-दूसरे से मदिरा का प्याला लेंगे, जिसमें न कोई व्यर्थ बात होगी और न गुनाह में डालना।

  24. 24

    ۞ وَيَطُوفُ عَلَيْهِمْ غِلْمَانٌ لَّهُمْ كَأَنَّهُمْ لُؤْلُؤٌ مَّكْنُونٌ

    Wa-yaṭoofu ʻalayhim g̣ilmaanul lahum kaʹannahum Luʹluʹum maknoon.

    तथा उनके आस-पास चक्कर लगाते रहेंगे उन्हीं के बच्चे, जैसे वे छुपाए हुए मोती हों।

  25. 25

    وَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍ يَتَسَآءَلُونَ

    Wa-ʹaq̣bala baʻḍuhum ʻalaa baʻḍiñy yatasaaaʹaloon.

    और वे एक-दूसरे की ओर मुतवज्जह होकर आपस में सवाल करेंगे।

  26. 26

    قَالُوٓا۟ إِنَّا كُنَّا قَبْلُ فِىٓ أَهْلِنَا مُشْفِقِينَ

    Q̣aalooo ʹinnaa kunnaa q̣ablu feee ʹahlinaa mushfiq̣een.

    वे कहेंगे : निःसंदेह हम इससे पहले अपने घरवालों में डरने वाले थे।

  27. 27

    فَمَنَّ ٱللَّهُ عَلَيْنَا وَوَقَىٰنَا عَذَابَ ٱلسَّمُومِ

    Famannal laahu ʻalaynaa wa-waq̣aanaa ʻAẓaabas Samoom.

    तो अल्लाह ने हमपर उपकार किया और हमें विषैली लू की यातना से बचा लिया।

  28. 28

    إِنَّا كُنَّا مِن قَبْلُ نَدْعُوهُ ۖ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْبَرُّ ٱلرَّحِيمُ

    ʹInnaa kunnaa miñ q̣ablu nadʻooh: ʹinnahoo Huwal Barrur Raḥeem!

    निःसंदेह हम इससे पहले ही उसे पुकारा करते थे। निश्चय वही तो अति परोपकारी, अत्यंत दयावान् है।

  29. 29

    فَذَكِّرْ فَمَآ أَنتَ بِنِعْمَتِ رَبِّكَ بِكَاهِنٍ وَلَا مَجْنُونٍ

    Faẓakkir famaaa ʹañta bi-Niʻmati Rabbika bikaahiniñw walaa majnoon.

    अतः आप नसीहत करें। क्योंकि अपने पालनहार के अनुग्रह से आप न तो काहिन हैं और न ही पागल।

  30. 30

    أَمْ يَقُولُونَ شَاعِرٌ نَّتَرَبَّصُ بِهِۦ رَيْبَ ٱلْمَنُونِ

    ʹAm yaq̣ooloona Shaaʻirun natarabbaṣu bihee raybal manoon!

    या वे कहते है कि यह एक कवि है जिसपर हम ज़माने की घटनाओं का इंतज़ार करते हैं?

  31. 31

    قُلْ تَرَبَّصُوا۟ فَإِنِّى مَعَكُم مِّنَ ٱلْمُتَرَبِّصِينَ

    Q̣ul tarabbaṣoo faʹinnee maʻakum minal mutarabbiṣeen!

    आप कह दें कि तुम प्रतीक्षा करते रहो, मैं (भी) तुम्हारे साथ प्रतीक्षा करने वालों में से हूँ।

  32. 32

    أَمْ تَأْمُرُهُمْ أَحْلَـٰمُهُم بِهَـٰذَآ ۚ أَمْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَ

    ʹAm taʹmuruhum ʹaḥlaamuhum̃ bihaaẓaaa ʹam hum q̣awmuñ ṭaag̣oon?

    क्या उन्हें उनकी बुद्धियाँ इस बात का आदेश देती हैं, ये वे स्वयं ही सरकश लोग हैं?

  33. 33

    أَمْ يَقُولُونَ تَقَوَّلَهُۥ ۚ بَل لَّا يُؤْمِنُونَ

    ʹAm yaq̣ooloona taq̣awwalah? Bal laa yuʹminoon!

    या वे कहते हैं कि उसने इसे स्वयं गढ़ लिया है? बल्कि वे ईमान नहीं लाते।

  34. 34

    فَلْيَأْتُوا۟ بِحَدِيثٍ مِّثْلِهِۦٓ إِن كَانُوا۟ صَـٰدِقِينَ

    Falyaʹtoo biḥadees̤im mis̤liheee ʹiñ kaanoo Ṣaadiq̣een!

    तो फिर वे इस (क़ुरआन) के समान एक ही बात बनाकर ले आएँ, यदि वे सच्चे हैं।

  35. 35

    أَمْ خُلِقُوا۟ مِنْ غَيْرِ شَىْءٍ أَمْ هُمُ ٱلْخَـٰلِقُونَ

    ʹAm khuliq̣oo min g̣ayri shayʹin ʹam humul khaaliq̣oon?

    या वे बिना किसी चीज़ के पैदा हो गए हैं, या वे (स्वयं) पैदा करने वाले हैं?

  36. 36

    أَمْ خَلَقُوا۟ ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ ۚ بَل لَّا يُوقِنُونَ

    ʹAm khalaq̣us samaawaati wal-ʹarḍ? Bal laa yooq̣inoon.

    या उन्होंने आकाशों और धरती को पैदा किया है? बल्कि वे विश्वास ही नहीं करते।

  37. 37

    أَمْ عِندَهُمْ خَزَآئِنُ رَبِّكَ أَمْ هُمُ ٱلْمُصَۣيْطِرُونَ

    ʹAm ʻiñdahum khazaaaʹinu Rabbika ʹam humul musayṭiroon?

    या उनके पास आपके पालनहार के ख़ज़ाने हैं, या वही अधिकार चलाने वाले हैं?

  38. 38

    أَمْ لَهُمْ سُلَّمٌ يَسْتَمِعُونَ فِيهِ ۖ فَلْيَأْتِ مُسْتَمِعُهُم بِسُلْطَـٰنٍ مُّبِينٍ

    ʹAm lahum sullamuñy yastamiʻoona feeh? falyaʹti mustamiʻuhum̃ bisulṭaanim mubeen.

    या उनके पास कोई सीढ़ी है, जिसपर वे अच्छी तरह सुन लेते हैं? तो उनके सुनने वाले को चाहिए कि वह कोई स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करे।

  39. 39

    أَمْ لَهُ ٱلْبَنَـٰتُ وَلَكُمُ ٱلْبَنُونَ

    ʹAm lahul banaatu wa-lakumul banoon?

    या उस (अल्लाह) के लिए तो बेटियाँ है और तुम्हारे लिए बेटे?

  40. 40

    أَمْ تَسْـَٔلُهُمْ أَجْرًا فَهُم مِّن مَّغْرَمٍ مُّثْقَلُونَ

    ʹAm tasʹaluhum ʹajrañ fahum mim mag̣ramim mus̤q̣aloon?

    या आप उनसे कोई पारिश्रमिक माँगते हैं? तो वे उस तावान के बोझ से दबे जा रहे हैं।

  41. 41

    أَمْ عِندَهُمُ ٱلْغَيْبُ فَهُمْ يَكْتُبُونَ

    ʹAm ʻiñdahumul G̣aybu fahum yaktuboon?

    या उनके पास परोक्ष (का ज्ञान) है? तो वे उसे लिखते रहते हैं।

  42. 42

    أَمْ يُرِيدُونَ كَيْدًا ۖ فَٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ هُمُ ٱلْمَكِيدُونَ

    ʹAm yureedoona kaydaa? Fallaẓeena kafaroo humul makeedoon!

    या वे कोई चाल चलना चाहते हैं? तो जिन लोगों ने इनकार किया, वही चाल में आने वाले हैं।

  43. 43

    أَمْ لَهُمْ إِلَـٰهٌ غَيْرُ ٱللَّهِ ۚ سُبْحَـٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يُشْرِكُونَ

    ʹAm lahum ʹilaahun g̣ayrul laah? Subḥaanal laahi ʻammaa yushrikoon!

    या उनका अल्लाह के सिवा कोई पूज्य है? पवित्र है अल्लाह उससे जो वे साझी ठहराते हैं।

  44. 44

    وَإِن يَرَوْا۟ كِسْفًا مِّنَ ٱلسَّمَآءِ سَاقِطًا يَقُولُوا۟ سَحَابٌ مَّرْكُومٌ

    Wa-ʹiñy yaraw kisfam minas samaaaʹi saaq̣iṭañy yaq̣ooloo saḥaabum markoom!

    और यदि वे आकाश से कोई टुकड़ा गिरता हुआ देख लें, तो कह देंगे कि यह परत दर परत बादल है।

  45. 45

    فَذَرْهُمْ حَتَّىٰ يُلَـٰقُوا۟ يَوْمَهُمُ ٱلَّذِى فِيهِ يُصْعَقُونَ

    Faẓarhum ḥattaa yulaaq̣oo Yawmahumul laẓee feehi yuṣʻaq̣oon,―

    अतः आप उन्हें छोड़ दें, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन को जा मिलें, जिसमें वे बेहोश किए जाएँगे।

  46. 46

    يَوْمَ لَا يُغْنِى عَنْهُمْ كَيْدُهُمْ شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنصَرُونَ

    Yawma laa- yug̣nee ʻanhum kayduhum shayʹañw walaa hum yuñṣaroon.

    जिस दिन न तो उनकी चाल काम आएगी और न उनकी सहायता की जाएगी।

  47. 47

    وَإِنَّ لِلَّذِينَ ظَلَمُوا۟ عَذَابًا دُونَ ذَٰلِكَ وَلَـٰكِنَّ أَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ

    Wa-ʹinna lillaẓeena z̤̣alamoo ʻaẓaabañ doona ẓaalika wa-laakinna ʹaks̤arahum laa- yaʻlamoon.

    तथा निश्चय उन लोगों के लिए जिन्होंने अत्याचार किया, उस (आख़िरत) से पहले भी एक यातना है। परंतु उनमें से अक्सर लोग नहीं जानते।

  48. 48

    وَٱصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ فَإِنَّكَ بِأَعْيُنِنَا ۖ وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ حِينَ تَقُومُ

    Waṣbir liḥukmi Rabbika faʹinnaka biʹaʻyuninaa wa-sabbiḥ bi-Ḥamdi Rabbika ḥeena taq̣oom,

    और (ऐ नबी!) आप अपने पालनहार का आदेश आने तक धैर्य रखें। निःसंदेह आप हमारी आँखों के सामने हैं। तथा जब आप उठें, तो अपने रब की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता बयान करें।

  49. 49

    وَمِنَ ٱلَّيْلِ فَسَبِّحْهُ وَإِدْبَـٰرَ ٱلنُّجُومِ

    Wa-minal layli fasabbiḥhu wa-ʹidbaaran nujoom!

    तथा रात के कुछ भाग में फिर उसकी पवित्रता का वर्णन करें और सितारों के चले जाने के बाद भी।